“PM Kisan Yojana: कैसे पाएं सालाना ₹6000 सीधी मदद.

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां देश की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर करती है। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें वित्तीय सहायता देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।


पीएम किसान योजना क्या है?

PM-Kisan योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहयोग देना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को तीन किश्तों में ₹2000-₹2000 कर के कुल ₹6000 प्रतिवर्ष बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए दिया जाता है।


पात्रता

PM-KISAN योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं:

  1. लाभार्थी भारत का नागरिक हो।
  2. उसके पास कृषि योग्य ज़मीन हो।
  3. किसान के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  4. सरकारी नौकरी वाले, आयकरदाता, संस्थागत भूमिधारक इस योजना के पात्र नहीं हैं।

आवश्यक दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड
  2. भू-स्वामित्व प्रमाण (खेत की जमाबंदी/खाता संख्या)
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. मोबाइल नंबर
  5. नागरिकता प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे करें?

  1. PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    https://pmkisan.gov.in
  2. “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं।
  3. New Farmer Registration पर क्लिक करें।
  4. आधार नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  5. सभी मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें।
  6. Submit बटन पर क्लिक करें।
  7. कुछ दिनों में आपकी जांच पूरी होने पर किश्तें आपके बैंक खाते में आनी शुरू हो जाएंगी।

₹6000 सालाना की किश्तें कैसे मिलती हैं?

सरकार ₹6000 की राशि को तीन बराबर किश्तों में बांटकर साल में तीन बार देती है:

पहली किश्त – अप्रैल से जुलाई

दूसरी किश्त – अगस्त से नवंबर

तीसरी किश्त – दिसंबर से मार्च

हर किश्त ₹2000 की होती है और सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से आती है।


स्टेटस कैसे चेक करें?

  1. pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
  3. अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर / बैंक खाता नंबर डालें
  4. आप देख सकते हैं कि आपकी किस्तें आई हैं या नहीं

PM-KISAN Yojana एक महत्वपूर्ण योजना है जो किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। ₹6000 की वार्षिक सहायता भले ही छोटी लगे, लेकिन छोटे किसानों के लिए यह काफी सहारा बनती है। अगर आप एक पात्र किसान हैं और अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, तो आज ही आवेदन करें और इसका पूरा लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!